{"_id":"626ae222201e38166c4ae667","slug":"namaj-of-alvida-will-be-in-idgah-rampur-news-mbd4263075130","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार सड़कों पर अदा नहीं की जाएगी ईद व अलविदा जुमा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार सड़कों पर अदा नहीं की जाएगी ईद व अलविदा जुमा की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अलविदा जुमा और और ईद की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार अलविदा जुमा और ईद की नमाज मस्जिदों व ईदगाह के अंदर ही अदा की जाएगी और सड़कों पर नहीं होगी। बैठक के बाद इस संबंध में जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी रामपुर की ओर से अपील भी जारी की गई है।
शहर कोतवाली परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह और सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिसमें उच्च न्यायालय और शासन की मंशा के अनुरूप शहर इमाम व मौलवियों द्वारा इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि अलविदा जुमा एवं ईद की नमाज मस्जिद व ईदगाह परिसर में ही पढ़ी जाएगी। सड़क पर कोई व्यक्ति नमाज नहीं पढ़ेगा और मस्जिद पर लगने वाला लाउडस्पीकर भी मानक के अनुसार उचित डेसिबल का रहेगा। पुलिस प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि उच्च न्यायालय व शासन की मंशा का सम्मान करते हुए शहर इमाम और जामा मस्जिद के इमाम द्वारा रामपुर की जनता से अपील की गई है कि कि अलविदा जुमा एवं ईद की नमाज मस्जिद व ईदगाह परिसर में ही अदा करें। सड़क पर कोई व्यक्ति नमाज न पढ़े और ज्यादा से ज्यादा लोग अपने-अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। बैठक के बाद काजी जिला व इमाम ईदगाह सैयद अहमद अली उर्फ खुशनूद मियां तथा नायब इमाम जामा मस्जिद अब्दुल वहाब खां उर्फ फैजान खां की ओर से भी अपील की गई। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सचिव की ओर से ये अपील प्रेसनोट के माध्यम से समाचार पत्रों को उपलब्ध कराई गई, जिसमें जिले के सभी मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की गई है कि इस बार अलविदा जुमा और ईद की नमाज मस्जिदों व ईदगाह के अंदर ही पढ़ी जाए और कोई व्यक्ति सड़क पर नमाज न पढ़े। सभी लोग अलविदा की नमाज के लिए जामा मस्जिद तथा ईद की नमाज के लिए ईदगाह में न आएं बल्कि अपनी-अपनी मस्जिद में अदा करें।