फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nakvi may become vice president or governor

उपराष्ट्रपति या फिर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बन सकते हैं मुख्तार अब्बास नकवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
nakvi may become vice president  or governor
रामपुर। वर्ष 1998 में रामपुर से पहली बार लोकसभा पहुंचने वाले मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री मंडल से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में उनके उप राष्ट्रपति या फिर किसी राज्य का राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। अगर इन दोनों में से कोई भी चर्चा सही साबित हुई, तो यह रामपुर के लिए बड़ी बात होगी। क्योंकि मुख्तार अब्बास नकवी भले ही इलाहाबाद के रहने वाले हों लेकिन लोकसभा पहुंचने के बाद वह पूरी तरह से रामपुर के हो गए थे। यहां उन्होंने अपना घर भी बना लिया है।
विज्ञापन

देश व प्रदेश की सियासत में रामपुर का अहम रोल है। फिर चाहे देश के पहले शिक्षामंत्री अबुल कलाम हों या फिर केंद्र की सियासत में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक मुख्तार अब्बास नकवी हों। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा नाहटा और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की वजह से रामपुर सुर्खियों में रहता है। अब एक बार फिर रामपुर चर्चा की वजह बना हुआ है और उसका कारण हैं मुख्तार अब्बास नकवी। दरअसल मुख्तार अब्बास नकवी पहली बार लोकसभा के लिए रामपुर से चुने गए थे। उन्होंने 1998 में कांग्रेस की बेगम नूरबानो को हराया था। वह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री भी बने थे। इसके बाद वह भले ही रामपुर से दो चुनाव हार गए हों लेकिन राज्यसभा में लगातार जाते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली दोनों सरकारों में मंत्री रहे लेकिन बुधवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि मुख्तार अब्बास नकवी को भाजपा उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार बना सकती है। इसके अलावा इस बात की भी चर्चाएं हैं कि उन्हें राज्यपाल भी बनाया जा सकता है। उनके करीबियों की मानें तो मुख्तार अब्बास नकवी के उपराष्ट्रपति बनने की चर्चाएं हैं। हालांकि जब इन अटकलों को लेकर बात करने के लिए मुख्तार अब्बास नकवी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed