फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nakvi in rampur

प्रमाण के बाद हुई वीरभद्र पर कार्रवाई

Sun, 27 Sep 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 27 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
nakvi in rampur
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार किसी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई नहीं कर रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना किसी वजह इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रही है।
विज्ञापन



नकवी रविवार को जुठिया गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार का पुराना साथ रहा है। कांग्रेस के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार पर आरोप लग चुके हैं। वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।
विज्ञापन



कांग्रेस के चलते ही संसद के मानसून सत्र में कोई काम नहीं हो सका, पूरा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। इससे कांग्रेस का तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन देश के लोगों का करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। बिहार में जब कांग्रेस हाशिये पर आ गई तो उसने राजद और जदयू से समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार विधानसभा के चुनावों के दौरान इस गठबंधन का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सभी वर्गों की हितैषी है। इससे पहले उन्होंने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और जिला पंचायत चुनावों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि चाहे जिस प्रत्याशी को पार्टी अपना समर्थन दे, कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ उसे चुनाव लड़ाएं।



पंचायत चुनाव प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल है। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, ज्वाला प्रसाद, जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह, पालिकाध्यक्ष मिलक दीक्षा गंगवार, बिलासपुर के पालिकाध्यक्ष प्रमोद जौहरी, सूर्य प्रकाश पाल, ख्यालीराम लोधी, कपिल आर्य, राकेश मिश्रा, सुभाष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed