{"_id":"e6eec8ff0b5a787912fc61433944e4b0","slug":"nakvi-addessed-people-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों का मोह भंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों का मोह भंग
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से लोगों का मोह भंग हो चुका है। यूपी के लोग इससे छुटकारा चाहते हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को यूपी सरकार की विफलताओं से अवगत कराएं। केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें।
नकवी मंगलवार रात शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वो दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम रामपुर पहुंचे। नकवी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां नकारात्मक राजनीति कर रही हैं। छोटी-छोटी घटनाओं को असहिष्णुता बताने वाली पार्टियों को ये समझना होगा कि गरीब, कमजोर तबकों और युवाओं के विकास में अड़ंगा लगाना देश की समृद्धि के प्रति असहिष्णुता है।
नकवी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो आपसी मतभेद भुलाकर 2017 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाध्यक्ष बलदेव औलख, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, मिलक की पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, कपिल आर्या, ख्याली राम लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन लाल सैनी, दिलीप सक्सेना, राजीव मांगलिक, महेश मौर्या, अजय तिवारी, दीप गोयल, अशोक विश्नोई, भारत भूषण गुप्ता रहे।