फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nagar kirtan on prakasotave of guru nankdev

श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दीदार को उमड़े लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
nagar kirtan on prakasotave of guru nankdev
रामपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दीदार को लोग उमड़ पड़े। स्कूली बच्चों ने पीटी और भांगड़े का प्रदर्शन किया तो वहीं गतका पार्टी ने हैरतंगेज कारनामे प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब नौ बजे पंज प्यारों की अगुआई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सोनी बैंड गुरुवाणी की धुन बजाता हुआ चल रहा था। इसके पीछे बिलासपुर और रामपुर की गतका पार्टी में युवक हैरतंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चे पीटी और भंगड़ा प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। पंज प्यारों केे रूप में चल रहे छोटे-छोटे बच्चे नगर कीर्तन की शोभा और बढ़ा दी। नगर कीर्तन में गुरुदेव सिंह जत्था, स्त्री सत्संग खालसा मोहल्ला एवं नाम सिमरन जत्था शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल कर रहे थे। जिधर से भी नगर कीर्तन नगर कीर्तन गुजरता भव्य रूप से फूलों से सजी पालकी में विराजमान श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दीदार को लोग उमड़ पड़ते। जगह-जगह नगर कीर्तन पर फूलों की बारिश कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा से प्रारंभ होकर श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क, इंदरजीत सिंह चिटकारा वाली गली, मंदिर वाली गली से होता हुआ गुरुद्वारा रोड पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुनानक दरबार गार्ग से वापस गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा पहुंचा। नगर कीर्तन के गुरुद्वारा पहुंचने पर निशान साहिब को चोला चढ़ाया गया। इसके बाद गुरु का लंगर बरताया गया। जिसमें प्रसाद ग्रहण करने लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन में यह संगत रही मौजूद
रामपुर। नगर कीर्तन में गुरुद्वारे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, गुरुचरण सिंह, भूपेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, ओंकार सिंह ,महेंद्र सिंह गोल्डी ,राधे श्याम अरोड़ा ,हरीश अरोड़ा ,प्रेम अरोड़ा रविंद्र सिंह टोनी, सुरेंद्र सिंह चावला, जसमीत सिंह विक्की, पपिंदर सिंह, विंद्रपाल सिंह खुराना ,गुरजीत सिंह आहूजा, मनमोहन सिंह, कृपाल सिंह ,मुख्य ग्रंथी सेवा सिंह, गुरमीत सिंह, राजा सिंह ,वीर ,जोगिंदर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed