फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nabab city rampur

नवाबों की नगरी में ड्रैगन का रंग उड़ा

Tue, 07 Mar 2017 12:19 AM IST
मोहित सक्सेना/ रामपुर
मोहित सक्सेना/ रामपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
nabab city rampur
होली

विज्ञापन

सियासी समर में जहां हर क्षेत्र के नेता की किस्मत का फैसला होना है। वहीं फैसले के अगले दिन ही होली का जश्न भी मनना शुरू हो जाएगा। होली को लेकर बाजार अब पूरी तरह सजने लगा है। शहर के मिस्टन गंज, पुराना गंज, ज्वाला नगर के बाजारों में  आकर्षक  ढंग से होली के सामान को सजाया गया है। रंग-अबीर, पिचकारी के साथ-साथ  आकर्षक मुखौटे भी दिखायी पड़ रहे हैं।
मिस्टन गंज स्थित रंगों के थोक विक्रेता गिरिराज शरण अग्रवाल का कहना है कि इस बार बाजार में फिल्मी हस्तियों के मुखौटों के साथ-साथ डब्ल्यूृ-डब्ल्यू एफ के खिलाड़ियों के मुखौटे, कार्टून  फिल्मों के टॉम एंड जेरी, फैंटम आदि के मुखौटे उपलब्ध हैं। पिचकारी में सामान्य पिचकारी के साथ-साथ कई प्रकार की डिजाइनवाली पिचकारी  भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 20 रुपये से 200 रुपये तक है। मार्च के महीने में  अधिकांश बच्चों का फाइनल परीक्षा होने के बाद भी बच्चों में होली का माहौल  देखा जा रहा है। बाजार में केमिकल रंग के साथ-साथ फूलों के पंखुड़ियों से बनने वाले रंग की मांग ज्यादा है। अबीर में आरारोट वाला सुगंधित अबीर-गुलाल उपलब्ध है। बाजार में पैकेट के अनुसार इसकी कीमत निर्धारित की गयी है। चौराहों पर होलिका रखी जा चुकी है।
विज्ञापन


 बाजार की तरफ जाने वाले बच्चे पिचकारी की जिद करते दिखाई दिए। होली  से ठीक पहले स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। होली के तत्काल बाद  बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। इसलिए अभिभावकों के साथ  छात्र-छात्राएं भी टेंशन में हैं। इसके बाद भी बच्चों के लिए कपड़े बनवाने  से लेकर पकवानों के लिए तैयारियां आरंभ की जा चुकी हैं। होली का उत्सवी उत्साह जाहिर है कि सबसे ज्यादा बच्चों पर ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed