फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of young in hotel

होटल में युवक की जहर देकर हत्या ,महिला पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
murder of young in hotel
रामपुर। मुरादाबाद के रहने वाले युवक की जहर देकर एक महिला ने हत्या कर दी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने आरोपी महिला के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना मुगलपुुरा के गांव शीरिगुल निवासी अफ्तशा तनवीर का आरोप है कि दो मार्च को उसका पति तनवीर आलम अपने दोस्त मोहम्मद आरिफ से मिलने की बात कहकर घर चले गए थे। उसी दिन एक युवक ने मृतक के रिश्तेदार को फोन पर बताया कि जिसका यह नंबर है उनकी हालत बुहत खराब है। आप लोग रामपुर जिला अस्पताल पहुंच जाओ। यह सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।उसके बाद भी लोग अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन जब तनवीर आलम की मौत हो चुकी थी।उसके बाद परिवार के लोग सिविल लाइंस थाने पहुुंच गए जहां पुलिस ने बताया कि यह होटल डीलाइट में एक महिला के साथ रुके थे।उसने अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरने की बात स्पष्ट नहीं हो सकी थी।बाद में विसरा सुरक्षित करने के बाद उसको जांच के लिए भेज दिया गया था। जांच में जहर देकर हत्या होने की पुष्टि हो गई। मृतक की पत्नी तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुुलिस ने मुुरादाबाद की रहने वाली रूकीला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed