{"_id":"5ba9295f867a557f6d0b02b2","slug":"murder-of-labour-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की हत्या कर शव खेत में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
चरन सिंह का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या के बाद उसका शव धान के खेत में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही है।
हत्या के बाद मजदूर का शव मिलने की घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव की है। यहां का रहने वाला चरन सिंह (43) सरिया बांधने का काम करता था। रविवार देर शाम को वह किसी काम से घर से बाहर गया था। उसके बाद वह वापस नही आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।
सुबह कुछ लोगों ने उसके शव खेत में देखकर मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद एसपी सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।