{"_id":"56f03f7e4f1c1b4819f14d29","slug":"murder-in-tanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टांडा
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्बास नगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। भाई ने दहेज के लिए ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नया गांव थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद निवासी सुरेश ने थाना टांडा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसने बताया है कि उसकी बहन सोनिया की शादी 27 नवंबर 2011 को अब्बासनगर निवासी कुलदीप के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। बीती 20 मार्च रविवार को ससुराल के पड़ोस से उसकी बहन की मौत की सूचना मिली। इस पर वह, पिता रामकरेश और माता प्रवेश देवी मौके पर पहुंचे, जहाँ पर उन्होंने सोनिया को मृत पाया। इस दौरान ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर भाग गए थे। सुरेश ने आरोप लगाया है कि पति कुलदीप चार लोगों ने उसकी बहन को जहर देकर मार दिया। रविवार को देर शाम भाई सुरेश ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।