{"_id":"6343d2f9cbe5ab68112fba4f","slug":"mulayam-singh-yadav-celebrated-his-75th-birthday-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Death: जब मुलायम सिंह ने रामपुर में मनाया था 75वां जन्मदिन, आजम खां ने मंगाई थी विक्टोरिया बग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Death: जब मुलायम सिंह ने रामपुर में मनाया था 75वां जन्मदिन, आजम खां ने मंगाई थी विक्टोरिया बग्गी
Mon, 10 Oct 2022 01:38 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:38 PM IST
सार
रामपुर में मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाए जाने को लेकर आजम खां ने खास तैयारियां की थीं। जौहर यूनिवर्सिटी में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
मुलाय सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का रामपुर से पुराना नाता रहा है। आजम खां सपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है। आजम खां से मुलायम सिंह यादव की नजदीकियां जगह जाहिर थीं। दोनों एक-दूसरे का बहुत आदर करते थे। 2014 में मुलायम सिंह यादव अपना 75वां जन्मदिन रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में मनाया था। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित पूरी सरकार रामपुर में थी।
विज्ञापन
रामपुर में मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाए जाने को लेकर आजम खां ने खास तैयारियां की थीं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के लिए खास तौर पर विक्टोरिया बग्गी मंगाई थी। मुलायम सिंह, अखिलेश यादव और आजम खां बग्गी में सवार आंबेडकर पार्क से जौहर यूनिवर्सिटी तक गए। रास्ते में दोनों ओर खड़े लोगों ने मुलायम सिंह यादव का जबरदस्त स्वागत किया था। लगभग 11 किलोमीटर का सफर तीन घंटे में पूरा हुआ था।
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें हंसराज हंस, साबरी ब्रदर्स सहित कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। रात को 12 बजे जौहर यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में मुलायम सिंह ने अपने 75वें जन्म दिन पर 75 फीट का केक काटा था। इसके अगले दिन मुलायम सिंह यादव ने जौहर यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन