{"_id":"64ca56ca0ff33630030a0453","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-addressed-bjp-workers-and-attack-india-in-rampur-2023-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बदनाम विरासत, बौखलाई सियासत': I.N.D.I.A पर मुख्तार अब्बास नकवी का तंज, बोले- ऐसे गठंधन हो जाते हैं क्रैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बदनाम विरासत, बौखलाई सियासत': I.N.D.I.A पर मुख्तार अब्बास नकवी का तंज, बोले- ऐसे गठंधन हो जाते हैं क्रैश
Wed, 02 Aug 2023 06:45 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:45 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए जब एनपीए हो गई तो नए चोला में पुराना खेला करने निकल पड़ी है।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी ने की भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को यहां कहा कि यूपीए जब एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) हो गया तो "बदनाम विरासत, बौखलाई सियासत" नए चोले में पुराना खेला करने निकल पड़ी है। रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात में नकवी ने कहा कि "खानदानी खिलाड़ी" का "पुरानी ढोल में नया खोल, भी ढोल में पोल ही साबित होगा।
विज्ञापन
नकवी ने आगे कहा कि कुछ नए पार्टनर के साथ दिवालिया डायनेस्टी का यह गठबंधन सिर्फ ठगबंधन है। नकवी ने कहा कि "यूपीए के छल पर एनपीए की छाप" छलचंदों की छवि को छलनी कर चुका है। इनके नए गठबंधन की हालत उस प्लेन की तरह है> जिसका 'पायलट अनाड़ी, पैसेंजर खिलाड़ी' हैं। ऐसे प्लेन की या तो इमरजेंसी लैंडिंग होती है या वो क्रैश हो जाता है।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि मोदी के काम की गिनती ने कुनबे का गणित बिगाड़ दिया है, परिवार की "मोदी हराओ सनक" पर "पब्लिक का मोदी जिताओ" संकल्प भारी है। नकवी ने कहा कि "चौबीस के चुनावी चूल्हे पर ख्याली खिचड़ी, खानदानी खुरचन" साबित होगी। "सपने एक मुंगेरी अनेक के अंतर्विरोध के अखाड़े में एकता का नगाड़ा टांय-टांय फिस्स होगा।" एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व वाला जांचा-परखा खरा गठबंधन है दूसरी तरफ कांग्रेस के "छल की बाजीगरी" है।
विज्ञापन