फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   muharam celebrated

यौमे आशूरा : इमामबाड़ा खासबाग में या हुसैन की सदाओं के बीच उठी जरीह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
muharam celebrated
रामपुर। दस मोहर्रम यानी यौमे आशूरा पर शुक्रवार को इमामबाड़ा खासबाग में या हुसैन या हुसैन की सदाओं के बीच जरीह-ए-अकदस उठाई गई। गमगीन धुनों पर मोमेनीन ने मातम किया और नोहाख्वानी की गई।
विज्ञापन

जरीह-ए-अकदस के साथ अलम भी थे। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने लेबनान के सर्वोच्च धार्मिक नेता सय्यद हसन नसरल्लाह द्वारा भेंट किया गया विशाल परचम थाम रखा था। इससे पूर्व इमामबाड़ा खासबाग में मजलिस हुई, जिसमें बयान-ए-कर्बला सुनकर लोग रो पड़े। जरीह-ए-अकदस को सलामी भी पेश की गई। नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने जरीह-ए-अकदस को कांधा दिया। यहां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो भी मौजूद रहीं। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि इस बार कोरोना गाइडलाइन की वजह से इमामबाड़ा खासबाग से सीआरपीएफ होते हुए कर्बला तक निकाला जाने वाला जुलूस बरामद नहीं हुआ। सिर्फ इमामबाड़ा खासबाग में जुलूस की रस्म अदायगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed