फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mp reached in saraba urs fair

Rampur News: सांसद ने साराबा में उर्स मेला पर की चादरपोशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
mp reached in saraba urs fair
रामपुर। सैदनगर क्षेत्र के ग्राम साराबा में सैयद लाडले शाह मियां सैय्यद लक्कड़ शाह मियां के उर्स मेले का शुभारंभ सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने मजार पर चादरपोशी कर किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि रामपुर एक चमन की तरह है। जिसमें लगे कई तरह के फूलों की सुरक्षा व सम्मान करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री हर गरीब के लिए चिंतित हैं।
विज्ञापन

केंद्र की कई कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का भला हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गरीबों के हित के बारे में सोचते हैं। जिला पंचायत सदस्य एवं जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुस्तफा हुसैन ने सांसद का स्वागत किया। उन्होंने सांसद को बताया कि बरसात की वजह से कोसी नदी में बाढ़ आई। इस वजह से प्रानपुर पुल का एप्रोच मार्ग काट गया। इस पर अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने समस्या के निदान की मांग की। सांसद ने समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान माजिर अली, राजपाल सैनी, असलम, माजिद अली, बंटी सैनी, एहसान नेता, इकबाल अहमद, हसनैन हाजी, बाबू हाजी, मिक्की, इशाक अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed