{"_id":"61d88f1dbe14c375975e1acc","slug":"morning-club-won-the-match-rampur-news-mbd415350258","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग क्लब ने टांडा फुटबाल क्लब को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्निंग क्लब ने टांडा फुटबाल क्लब को 3-2 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहीदे आजम स्पोर्टस स्टेडियम बमनपुरी में चल रही जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मार्निंग क्लब ने टांडा फुटबाल क्लब को 3-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
जिला खेल कार्यालय व जिला प्रशासन के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत खेेली जा रही इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीसरे दिन टांडा फुटबाल क्लब व मॉर्निंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें मैच के 8 वें मिनट में टांडा के नदीम ने गोल किया। टांडा की टीम मध्यांतर तक स्कोर 1 -0 से आगे रही। मध्यांतर के बाद दूसरे हॉफ में मोर्निंग क्लब ने एक के बाद एक कई हमले किए। टांडा के सऊद ने मैच के 47 वे मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। दो गोलों से पिछड़ने के बाद भी मार्निंग क्लब के खिलाड़ियों ने हौसला नहीं छोड़ा और मैच के अंतिम क्षणों में अमान और अजीत ने लगातार दो गोल करके अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ले आए। टांडा टीम के बराबरी पर आने के बाद बिखरी सी नजर आई। मैच के अंतिम क्षण में गाजी ने फ्री किक पर बाल को सीधे पोस्ट में डालकर मॉर्निंग क्लब को 3-2 से जीत दिला दी। मैच के रेफरी उदयवीर और अनिमेष रहे। रविवार को सचिन एकादश और टांडा एफसी के मध्य मुकाबला खेला जाएगा।