फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   more than 17 voter will voting in by election

लोकसभा उपचुनाव : जिले में 1704792 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
more than 17 voter will voting in by election
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव का एलान होते ही जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जिले में 2058 बूथों पर 1704792 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 798584 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए डीएम ने मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने रामपुर संसदीय सीट से उपचुनाव का एलान कर दिया है। इसके तहत 30 मई को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसके बाद छह जून तक नामांकन होंगे। सात जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ जून नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 23 जून को मतदान और 26 जून को मतगणना होगी। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। डीएम ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के आदेश दिए हैं। साथ ही मतदाताओं सूचियां भी फाइनल कर ली गई हैं। इसके तहत जिले में 1704792 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 798584 महिला और 906015 पुरुष मतदाता शामिल हैं जबकि, 193 अन्य मतदाता हैं। 1123 मतदान केंद्रों और 2058 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed