{"_id":"60e4a42d8ebc3ec3b0550331","slug":"more-than-14-thousand-persons-taken-vaccine-rampur-news-mbd3948003103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में टूटा रिकार्ड, अब तक एक दिन में सर्वाधिक 14133 लोगों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में टूटा रिकार्ड, अब तक एक दिन में सर्वाधिक 14133 लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मंगलवार को जिले में अब तक का एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण किया गया। मंगलवार को एक ही दिन में जिले भर में 14133 लोगों को टीका लगाया गया। इससे पहले सोमवार पांच जुलाई को 7501 लोगों को एक दिन में टीका लगाया गया था।
मंगलवार को जिले में 87 ग्रामीण क्षेत्रों के क्लस्टर व नगरीय क्षेत्र की कालोनियों के साथ 105 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 18 स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल रहे। मंगलवार को जब टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ी तो लोग भी अधिक संख्या में पहुंचे और कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज ली। मंगलवार को 18 से 44 साल आयु वर्ग के 8393 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 115 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वर्ग में 3646 लोगों ने पहली डोज और 810 लोगों ने दूसरी डोज ली। मंगलवार को साठ साल से अधिक आयु वर्ग के 972 लोगों ने पहली और 197 लोगों ने दूसरी डोज ली। इस प्रकार मंगलवार को कुल 13011 लोगों ने पहली और 1122 लोगों ने दूसरी डोज ली।
सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि मंगलवार को सर्वाधिक केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने टीका लगवाया।