फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mohararam juloos in rampur

25वीं मोहर्रम पर निकला अलम का जुलूस

Mon, 09 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
mohararam juloos in rampur
हजरत जैनुल आबेदीन की याद में लाल कब्र स्थित इमामबाड़ा मिर्जा मोहम्मद जफर बेग से अलम का जुलूस निकाला गया। दूरदराज से आई अंजुमनों ने शहादत-ए-हुसैन पर मर्सिया और नोहे पढ़े। अजादारों ने मातम किया। शहर के मोहल्ला लाल कब्र स्थित इमामबाड़ा मिर्जा मोहम्मद जफर बेग से अलम का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन



मजलिस को खिताब करते हुए इमाम जुमा मौलाना मोहम्मद जमा वाकरी ने खानदान-ए-रसूल पर हुए जुल्मों पर रोशनी डाली। मोहर्रम की 25वीं तारीख पर मुनकिक्द मजलिस और जुलूस हजरत जैनुल आबेदीन की याद में निकाला जाता है। अलम का जुलूस लाल कब्र, कटरा जलालुद्दीन, नगर पालिका, घुइया तालाब, मजार चुप शाह मियां, इमामबाड़ा डा. अमजद अली खां के यहां जाकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन



जुलूस की निजामत प्रो. अमीर हाशम ने अंजाम दी। जुलूस में फुरकानिया अंजुमन के असलम महमूद, जुल्फेकार, अंजुमन ए मासूमियां के फैज और आमिर, सहारनपुर की अंजुमन सरकार अबु तालिब के गुलशन रजा, अंजुमन जाफर के प्यारे, अंजुमन हुसैनी के शमशेर हैदरी, नवाबगंज के इफ्तेखार हुसैनी, लखनऊ की भी अंजुमनों ने नोहा और मरसिया कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात में छुरियों का मातम भी हुआ। जुलुस के हमराह मुर्तजा जैदी, जानी जैदी मिर्जा, मुज्तबा अली बेग, अख्तर, मुज्तबा आबदी, मिर्जा ताहिर हुसैन, मिर्जा शब्बर हुसैन,कमल रिजवी, रजा आबदी, वसीम मियां, हसनैन, मंसूर हुसैन, राशिद हुसैन, तबरेज आबदी,काजिम रजा, अजीज नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed