फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mlc swami prasad told

रामपुर और आजमगढ़ का लोकसभा उपचुनाव देश की राजनीति में साबित होगा मील का पत्थर : स्वामी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
mlc swami prasad told
शाहबाद (रामपुर)। सपा नेता व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा का उपचुनाव देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने रामराज से लेकर बेरोजगारी और अग्निपथ योजना पर जमकर कटाक्ष किया।
विज्ञापन

सोमवार को शाहबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान रामराज और अब्दुल्ला राज को लेकर कहा कि रामराज में भी सीता जी को अग्नि परीक्षा के बाद भी जंगल भेज दिया गया था। सरकार आज नौजवानों के पेट पर लात मार रही है। किसानों की फसलों को छुट्टा जानवरों से चराया जा रहा है। महंगाई पर कोई अपनी जुबान न खोलें, इसलिए फर्जी मुकदमे लगाने की धमकी देकर बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही है। जनता भाजपा की अराजकता से उग्र हो गई है और सड़कों पर आ गई है। अग्निपथ योजना पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लाखों-करोड़ों नौजवानों से कटोरा लेकर भीख मंगवाने की सरकार तैयारी कर रही है। महंगाई चरम पर है। गैस और पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार एयरपोर्ट, एयर इंडिया, रेलवे, एलआईसी, पोरबंदर, कई बिजलीघर बेच चुकी है। अब मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बेचने की तैयारी में है। ऐसे में रामपुर और आजमगढ़ का लोकसभा उपचुनाव देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed