फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   MLAs met BJP National President JP Nadda

Rampur News: भाजपा के राष्ट्रयी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
MLAs met BJP National President JP Nadda
रामपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक चली, जिसमें शहर विधायक ने मुरादाबाद मंडल की सभी छह लोकसभा सीटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन सीटों के राजनीतिक समीकरणों के बारे में भी बताया। साथ ही कहा कि 2024 के चुनाव में इन सभी सीटों पर कमल खिलेगा। विधायक आकाश सक्सेना गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। भाजपा अध्यक्ष ने मुरादाबाद मंडल की सभी छह लोकसभा सीटों के बारे में जानकारी ली। शहर विधायक ने बताया अमरोहा, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, नगीना सीटें राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी अहम हैं। क्योंकि, इन सीटों पर भाजपा की जीत हुई तो पूरे प्रदेश में भाजपा की विराट जीत होगी। यह कार्य कोई मुश्किल नहीं है, क्योंकि 2014 में इन सभी सीटों पर भाजपा की बड़ी जीत हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2024 में एक बार फिर भाजपा इन सभी छह सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, गरीबों को मुफ्त राशन आदि ऐसी योजनाएं हैं, जिससे निचले तबके को सीधा लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed