फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mla will decalered today in rampur

विधानसभा उप चुनाव: आज घोषित होगा रामपुर का विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
mla will decalered today in rampur
रामपुर। विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद अब परिणाम घोषित होने का समय आ गया है। गुरुवार को दोपहर बारह बजे तक ही मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। ऐसे में रामपुर के नए विधायक के नाम एलान होना तय है। सपा के इस मजबूत किले पर जहां आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर है, तो वहीं भाजपा पर इतिहास रचने की चुनौती है। प्रशासन ने किसी भी प्रकार के विजय जुलूस पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

21 अक्तूबर को विधानसभा उप चुनाव के तहत रामपुर विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया। यह सीट आजम खां के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर आजम खां नौ बार विधायक चुने गए हैं। 1996 के बाद वह इस सीट से चुनाव नहीं हारे हैं। इस बार उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में आजम खां के लिए जहां अपने सियासी गढ़ को बचाने की चुनौती है, वहीं दूसरे दलों की ओर से इस किले पर कब्जा करने की चुनौती है। लिहाजा, हर स्तर पर जीत दर्ज करने के लिए तमाम प्रयास किए गए हैं। भाजपा ने जहां तमाम मंत्रियों को सीट पर प्रचार करने के लिए भेज दिया, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने प्रत्याशी के समर्थन वोट मांगे थे। वहीं, समाजवादी के तमाम विधायक रामपुर में डेरा जमाए हुए थे। मुस्लिम बहुल इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किले में जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ा था। अब गुरुवार को मतगणना होगी। चूंकि, एक ही विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव हुआ था, लिहाजा माना जा रहा है कि दोपहर बारह बजे तक मतगणना हो जाएगी और शहर के नए विधायक का एलान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed