{"_id":"68fbe86d492835017b01bc54","slug":"mla-akash-saxena-given-the-responsibility-of-campaigning-for-bihar-elections-rampur-news-c-15-1-mbd1058-756830-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विधायक आकाश सक्सेना को बिहार चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विधायक आकाश सक्सेना को बिहार चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी
विज्ञापन
रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। वह 27 अक्तूबर को रामपुर से बिहार के लिए रवाना होंगे और करीब एक सप्ताह तक सिवान एवं आसपास के जिलों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
विधायक सक्सेना ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास मॉडल को जनता के बीच ले जाकर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को बिहार में संगठन की मदद के लिए भेजा है। सक्सेना ने बताया कि वे कई जनसभाओं और कार्यकर्ता की बैठकों में भाग लेंगे तथा स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रचार रणनीति तय करेंगे।