फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Miscreant arrested in brief encounter after looted farmer in Saifani of Rampur

Rampur: दोपहर में किसान से लूटे थे 60 हजार रुपये, शाम को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Wed, 12 Oct 2022 10:43 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सैफनी (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैफनी (रामपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 12 Oct 2022 10:43 PM IST
सार

दनियापुर ताजपुर बिलारी बोर्डर के पास बिना नंबर मोटर साईकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने के लिए फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश शावेज निवासी मोहल्ला कानून गोयान कस्बा शाहबाद के दाहिने पैर में गोली लग गई तथा दूसरा अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Miscreant arrested in brief encounter after looted farmer in Saifani of Rampur
बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान से 60 हजार रुपये लूटने के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 49,500 रुपये और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


सैफनी निवासी फरीद बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में 60 हजार रुपये जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान आंबेडकर पार्क के पास एक मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाशों ने ने उनसे रुपये छीन लिए और फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान दनियापुर ताजपुर बिलारी बोर्डर के पास बिना नंबर मोटर साईकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने के लिए फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश शावेज निवासी मोहल्ला कानून गोयान कस्बा शाहबाद के दाहिने पैर में गोली लग गई तथा दूसरा अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 49,500 रुपये, लूट में इस्तेमाल मोटर साईकिल तथा एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। घायल बदमाश का उपचार कराया जा रहा है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने इस कार्रवाई के लिए सैफनी पुलिस की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed