{"_id":"62c8851e1bce2971410ae767","slug":"mischief-arrested-rampur-news-mbd4340039173","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम पर हमले करने के आरोप में 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम पर हमले करने के आरोप में 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व राजस्व टीम से मारपीट, लूट और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
18 जून को नायब तहसीलदार संजय कुमार व शिव प्रकाश के नेतृत्व में राजस्व टीम के साथ जौहर की पुलिया से बगी गांव की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम ने खनन से भरी एक गाड़ी को पकड़ने की कोशिश की, जिस पर खनन माफिया ने हमला कर दिया था। आरोप था कि इस दौरान नायब तहसीलदार बचने का प्रयास करते हुए आगे निकल गए तो खनन माफिया ने उनका पीछा किया और गाड़ी पर फायरिंग की। इस दौरान टीम के साथ मारपीट करते हुए गले से सोने के आभूषण लूट लिए थे। मामले में नायब तहसीलदार संजय कुमार की ओर से गंज थाने में तहरीर दी गई थी, जिस पर गंज पुलिस ने स्वार के बिजारखाता निवासी मुजफ्फर, सोनू उर्फ शुएब, चिंटू, उसमान, नदीम, सोनकपुर निवासी नासिर, मेहरबान, अनीस, नाजिम और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपियों पर 25 हजार का ईनाम घोषित हो गया था। शुक्रवार को गंज पुलिस ने स्वार बस अड्डे के पास से अनीस को गिरफ्तार कर लिया। गंज थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 25 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेज दिया है।