फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mischief arrested

पुलिस मुठभेड़ में टॉप टेन बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
mischief arrested
भोट (रामपुर)। पुलिस ने देर रात साढ़े 11 बजे मुठभेड़ के बाद कोयली गांव के जंगल से सैफनी थाने के टॉप टेन बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक बारह बोर का तमंचा, तीन कारतूस व एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। वहीं, उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल अपराधी को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात थाना पुलिस नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोयला गांव के पास एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने शक होने पर बाइक चालक को रोकेने का प्रयास किया, तो उसने स्पीड बढ़ा दी। बाइक सवार दोनों युवकों को भागते देख पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया व उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेश पर रामपुर की ओर से आ रही एसओजी टीम भी बाइक सवार का पीछा करने लगी। नेशनल हाईवे पर दोनों ओर से खुद को घिरता देख बाइक सवार ने अपनी बाइक कोयली मार्ग पर मोड़ दी। बदमाशों ने कुछ दूरी पर जाकर बाइक सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दी और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए दोनों जंगल की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। वहीं, पुलिस टीम ने पेड़ों की आड़ ले ली। एसओजी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर जबाबी फायरिंग की। इसी दौरान एक व्यक्ति की चीखने की आवाज सुनाई दी, जिस पर पुलिस टीम ने फायरिंग बंद कर दी और जंगल में खोजबीन के दौरान एक पैर में गोली लगने से घायल पड़े व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर बाइक भी बरामद कर ली।
पूछताछ में घायल ने अपना नाम आरिफ पुत्र साबिर निवासी नया ललबारा थाना सैफनी जनपद रामपुर बताया। पुलिस टीम ने उसके पास से 12 बोर तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
--
मुठभेड़ की सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
रात करीब साढे़ 11 बजे थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान सैफनी थाना क्षेत्र के टॉप टेन अपराधी के घायल होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह व सीओ अनुज कुमार चौधरी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना कर थाना पुलिस को दिशा निर्देश दिए।

----
आरिफ पर दर्ज हैं दो दर्जन से भी अधिक मुकदमे
थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरिफ पुत्र साबिर निवासी ललबारा सैफनी थाने का हिस्ट्रीशीटर तथा टॉपटेन बदमाश है। उस पर रामपुर व आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों में 27 से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरिफ के उत्तराखंड के रूद्रपुर जनपद से वापस लौटने की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड में भी उसके आपराधिक इतिहास व साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed