फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Minister of State Baldev Singh Aulakh hoisted the flag on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने छात्राओं संग किया ध्वजारोहण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Baldev Singh Aulakh hoisted the flag on Republic Day
रामपुर में गणतंत्र दिवस पर गांधी समाधि पर शपथ दिलाते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख।संवाद न्यूज एजे - फोटो : RAMPUR
रामपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की पांच छात्राओं के साथ गांधी समाधि पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए गए। राज्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। देश को लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ आगे बढ़ाने वाले संविधान निर्माताओं के योगदान का भी देश सदैव ऋणी रहेगा। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई वैक्सीन एक बहुत ही बड़ी सफलता है। इससे अन्य देशों को भी केंद्र सरकार द्वारा इस महामारी के दौरान वैक्सीनेशन सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। जिससे देश का विश्व स्तर पर लगातार मान सम्मान बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों को प्रोत्साहित किए जाने की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, एसपी शगुन गौतम, सीडीओ गजल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
सरकारी कार्यालयों पर मेधावी बेटियों के साथ किया ध्वजारोहण
रामपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों पर मेधावी छात्राओं के साथ ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बाल गृह की पांच बेटियों के साथ ध्वज फहराया। इस दौरान इन बेटियों ने गीत भी प्रस्तुत किए। विकास भवन में भी मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने बाल गृह की पांच बेटियों के साथ ध्वज फहराकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद बाल गृह की बेटियों ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वहां आयोजित सांस्कृृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट एवं विकास भवन के साथ-साथ विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में भी ध्वज फहराने के लिए बेटियों को कमान सौंपी गई। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में महिलाओं की सर्वप्रमुख भूमिका होती है। एक समाज के रूप में महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरतापूर्वक समझना होगा। इस दौरान एडीएम रामभरत तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed