फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mini IPL begins, Kolkata Kings team becomes winner

Rampur News: मिनी आईपीएल का आगाज, कोलकाता किंग की टीम बनी विजेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mini IPL begins, Kolkata Kings team becomes winner
रामपुर। शहीद-ए-आजम स्पोटर्स स्टेडियम में शनिवार को मिनी आईपीएल का धूमधाम से आगाज हो गया। पहले दिन कोलकाता किंग और मुंबई नाइट के बीच मुकाबला हुआ, कोलकाता किंग की टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। कोलकाता के बल्लेबाज लवी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वहीं कोलकाता की ओर से खेलते हुए 40 रन बनाने पर डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ को गेम चेंजर अवॉर्ड दिया गया। रविवार को राजस्थान वाॅरियर्स और चेन्नई स्टार के बीच मुकाबला होगा। गुनगुनी धूप में सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई नाइट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता किंग ने तीन विकेट खोकर 128 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। कोलकाता की ओर से लवी ने नाबाद 50 रन बनाए और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने 40 रन का योगदान देकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

दर्शकों ने पहले दिन जीत का ढोल-नगाड़ा बजाकर उत्साह दिखाया। इससे पहले सिंबोसिस स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल और सरस्वती स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रेडिको खेतान के महाप्रबंधक इंदरपाल सिंह, इंपैक्ट कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुल्तान सैफी, एमआईएमटी के डायरेक्टर डॉ. शादाब खान, रहमान खान, सचिन सिंघल, अमित जैन, इरशाद त्यागी, अर्सलान इलाही, सुफ्यान आदि मौजूद रहे। अंत में आयोजक मुफीद और नवेद खां ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed