{"_id":"62fbe028155bf13b7101cac3","slug":"milk-van-fell-on-the-railway-track-two-persons-injured-rampur-news-mbd437965937","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रैलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरी मिल्क वैन, दो घायल, रेल याताया बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रैलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरी मिल्क वैन, दो घायल, रेल याताया बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मंगलवार तड़के करीब पौने चार बजे मुरादाबाद की ओर से आ रही एक मिल्क वैन सिविल लाइंस क्षेेत्र में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक की अपलाइन पर गिर गई। इस दौरान मुरादाबाद की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन भी आ गई। मिल्क वैन गिरने के कारण रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन में फाल्ट के कारण ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक ले लिए। जिससे ट्रेन मिल्क वैन से टकराने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि हादसे में मिल्क वैन में सवार हेल्पर व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए जबकि, चालक मौके से भाग गया। सूचना पर रेलवे व पुलिस अधिकरी मौके पर पहुंच गए। मिल्क वैन को ट्रैक पर से हटवाया गया और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान करीब साढे छह घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। इस दौरान सात एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ एक पैसेंजर ट्रेन लेट हो गई। इसके अलावा एक ट्रेन को रद्द करते हुए पांच ट्रेनों को बायां चंदौसी होकर भेजा गया।
बदायूं जनपद निवासी चालक पवन कुमार मिल्क वैन को लेकर गजरौला से रामपुर आ रहा था। उनके साथ अलीगढ़ जनपद के सिहारी नगरिया निवासी हेल्पर धर्मेंद्र और लेबर के रूप में काम करने के लिए संभल जनपद के गुन्नौर निवासी जोगेंद्र सिंह भी मिल्क वैन में सवार थे। इस दौरान आश्रम पद्धति स्कूल के सामने बने पुल पर मिल्क वैन अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर गिर गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस हादसे की वजह चालक को झपकी आना मान रही है। वहीं, जैसे ही मिल्क वैन ट्रैक पर गिरी इसी दौरान लखनऊ से चंडीगढ़ जा रही लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी आ गई। हालांकि मिल्क वैन गिरने की वजह से रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही ओएचई लाइन टूट गई, इस कारण ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और इंजन में बिजली की आपूर्ति बंद होने के कारण ट्रेन रुक गई।
हादसे की सूचना से रेलवे, पुलिस व जीआरपी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन सीओ जीआरपी देवीदयाल, सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी भी पुलिस व जीआरपी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। रेलवे कर्मी व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कंट्रोल रूम को मैसेज पास कर ट्रेनों का संचालन रुकवाया गया। इसके बाद मिल्क वैन को क्रेन मंगवाकर ट्रैक से हटवाया गया और करीब साढे़ छह घंटे रेल यातायात बंद रहा। इस दौरान सात एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ एक पैसेजर ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा। वहीं, बरेली से चलकर दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करते हुए पांच ट्रेनों को वाया चंदौसी होकर निकाला गया। ट्रैक और ओएचई लाइन की मरम्मत काम करीब सवा दस बजे तक चला। इसके बाद 10:25 बजे से अप व डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात शुरू हो गया।