{"_id":"62001aba4d9abb6d5346499a","slug":"milk-seller-will-died-in-accident-rampur-news-mbd4181490193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर बाइक सवार दूध विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आकर बाइक सवार दूध विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार दूध विक्रेता की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पटवाई थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी उरमान उर्फ लल्ला बाबू दूध विक्रेता थे। रविवार दोपहर उरमान दूध लेकर एक डेयरी पर जा रहे थे। रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शादी की मढैया गांव के पास पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूध विक्रेता सड़क पर ही गिर गए और लहूलुहान हो गए। इस बीच चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान राहागीर ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दूध विक्रेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उरमान हेलमेट लगाए हुए थे। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि कार की चपेट में ही आकर दूध विक्रेता की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की ओर से तहरीर नही आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।