{"_id":"611415318ebc3e7ae71d97e3","slug":"mega-loan-distribution-camp-rampur-news-mbd3989675179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम के दौरान 103.35 करोड़ का ऋण वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम के दौरान 103.35 करोड़ का ऋण वितरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मेगा ऋण वितरण योजना के अंतर्गत जिले में 3473 लाभार्थियों को 103.35 करोड़ रुपये की ऋण वितरित किया गया। इसमें जलशक्ति राज्यमंत्री भी शामिल हुए। वहीं, ऋण मिलने से लाभार्थियों को अपना कारोबार शुरू करने में मदद मिलेगी। साथ ही तमाम लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
पहाड़ी गेट स्थित हस्तशिल्प सामान्य सुविधा एवं शिक्षण केंद्र में राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की उपस्थिति में मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि सरकार द्वारा हुनरमंद लोगों को अपना रोजगार स्थापित कराने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें ऋण प्राप्त करके हुनरमंद अपना कारोबार शुरू कर रहें हैं। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि लाभार्थी सरकार की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त ऋण को अपनी सफलता की कुंजी समझें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में रोजगार के अधिकतम अवसरों के सृजन की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन सभी प्रयासों का मुख्य उद्देश्य यही है कि असंगठित क्षेत्र के लोगों को मजबूती मिले। जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा बैंकों को 100 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था, जिसे पूरा करने के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बैंकिंग से जुड़े अधिकारियों ने बेहतर कार्य किए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिले में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विभिन्न ट्रेड़ों में प्रशिक्षित कराया जा रहा है, ताकि वे अपने हुनर के बल पर अपनी आजीविका चला सकें तथा आत्मनिर्भर बन सकें।