फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting with ulema

धर्मगुरुओं के साथ अधिकारियों ने की बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
meeting with ulema
रामपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम को लेकर धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। इस दौरान धर्म गुरुओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मोहर्रम के दृष्टिगत कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में धर्म गुरुओं के साथ बैठक की। बैठक में शासन द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने को लेकर धर्मगुरुओं के साथ बात की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाए और पूरे बंधुत्व भाव से सभी लोग त्योहार मनाएं। चीनी मांझे के कारण हो रही वाली घटनाओं पर भी बैठक के दौरान चर्चा की गई। इस दौरान कहा कि पतंगबाजी करने वाले और मांझे की बिक्री करने वालों को गंभीर होकर अपने शौक और व्यवसाय के साथ जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जिससे लोगों को मांझे से दुर्घटना का शिकार न होना पड़े। पतंगबाजी के लिए चिह्नित स्थलों पर भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed