फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of palika board

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पास हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
meeting of palika board
रामपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास हो गए। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक के दौरान सभासदों ने अपनी अपनी समस्याएं भी पुरजोर तरीके से उठाईं, जिसके बाद चेयरमैन ने समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दया। हालांकि, एक प्रस्ताव विवाद में फंस गया। कुल 51 प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद के निर्देश के बाद कर्मचारी ने एजेंडा पढ़ना शुरू किया। एजेंडे का पहला प्रस्ताव मासिक लेखा से संबंधित था। जबकि, दूूसरे प्रस्ताव में 37 इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण एवं नाली निर्माण का प्रस्ताव था, जिसे सभासदों ने मंजूर कर दिया। इसके अलावा प्रस्ताव संख्या 21 में आठ माह के लिए 60 वाहन चालकों की आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती का था। 69.69 लाख रुपये के इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया गया। वहीं प्रस्ताव संख्या तीन में 62 सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य शामिल थे, जो सर्वसम्मति से मंजूर हो गया। सभासदों ने प्रस्ताव संख्या 18 पर ऐतराज जताया। उनका कहना था कि इस प्रस्ताव को रखने के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह गलत है। दरअसल, इस प्रस्ताव में अवर जलाशय में फायरिंग की वजह से गोली लगने के कारण पानी का रिसाव होने की बात थी, जिसे सभासदों ने फिर से संशोधित करते हुए बोर्ड के समक्ष रखने के लिए कहा, जिसके चलते प्रस्ताव पास नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त मरम्मत, नगर पालिका के विभिन्न प्रकार के खर्चों के प्रस्ताव शामिल थे, जिन्हें बोर्ड की बैठक में सभी सभासदों ने पास कर दिया। करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में सभासदों अपने अपने क्षेत्र में साफ सफाई, ठेलियों और अन्य समस्याओं को उठाया। चेयरमैन पे सभासदों की समस्याओं को निस्तारित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed