{"_id":"611c01948ebc3e430d6db6b8","slug":"meeting-of-congress-workers-rampur-news-mbd3995579178","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंपर्क अभियान की सफलता को कांग्रेसियों ने तैयार की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासंपर्क अभियान की सफलता को कांग्रेसियों ने तैयार की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कांग्रेस की नीतियों के प्रचार और ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधि गांव-गांव ग्रामीणों के बीच जाएंगे और प्रवास करेंगे। इसके लिए 19 से 21 अगस्त तक महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसकी सफलता के लिए मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व रामपुर प्रभारी चौधरी असलम मियां ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 90 लाख परिवारों तक अपनी बात पहुंचाएगी। अभियान के तहत हर एक न्याय पंचायत पर प्रभारी बनाए गए हैं। जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में 75 घंटे का प्रवास करेंगे।
जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमने सभी बड़े नेताओं को ब्लॉक पर जिम्मेदारी दी है। बिलासपुर ब्लॉक में पूर्व विधायक संजय कपूर, सैदनगर ब्लॉक में मुतीउर्रहमान खां बब्लू, शाहबाद ब्लॉक में पूर्व विधायक अफ़रोज अली खां, चमरौआ ब्लॉक में पूर्व विधायक यूसुफ अली, मिलक ब्लॉक पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता और स्वार ब्लॉक पर नवाबजादा हैदर अली खां सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कि भाजपा से कोई लड़ रहा है तो वह सिर्फ कांग्रेस है। जिसने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी है। बैठक में अरशद अली खां गुड्डू, अफरोज अली खां, मामून शाह खा, काशिफ खां, नोमान खां, महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, जफर खां, जिवेंद्र गंगवार, विपिन रुहेला, महेश आर्या, अब्दुल सबूर खां, शप्पू अंसारी, शाहीन अंसारी, रामगोपाल सैनी, जमील मियां, निजाम पाशा, शारिब अली खां, अकरम सुल्तान आदि मौजूद रहे।