फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meeting of brahmin sabha

राजनैतिक महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर ब्राह्मण समाज के उत्थान में लगाएं शक्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
meeting of brahmin sabha
रामपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा कहा कि ब्राह्मण समाज को राजनैतिक महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर समाज के उत्थान में अपनी शक्ति लगानी चाहिए। तभी इस समाज का उत्थान हो सकता है।
विज्ञापन

रविवार को ओमेंद्र पांडेय के आवास पर पर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव विश्व कल्याण की कामना की है। प्रतिदिन की प्रार्थना में प्रभु से यही कामना करते हैं। जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि लखीमपुर में चार निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने मांग की कि सरकार उन्हें भी किसानों के समान मुआवजा दे और ब्राह्मणों की लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाए। अन्यथा ब्राह्मण समाज चुप नही बैठेगा। राजनैतिक पार्टियां ब्राह्मण प्रेम का ढोंग बंद कर सही मायनों में ब्राह्मणों का मान- सम्मान कायम रखने के लिए काम करें। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री परमानंद शर्मा, गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला मंत्री सौरभ पाठक,महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ मोनिका शर्मा,ओमेंद्र पांडेय,आर के पांडेय, के के शर्मा, मांगेराम शर्मा, अनीता शुक्ला, नवीन शर्मा, पुनीत पाठक, सुषमा पांडेय, श्वेता शर्मा ने विचार व्यक्त किए। चेतन शर्मा, विकास पांडेय, संदीप शर्मा, कपिल शर्मा, प्रभ शंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed