{"_id":"b22ff66927395a167d9ab715f543dc5d","slug":"meeting-between-nakvi-and-naipal-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के प्रत्याशियों पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के प्रत्याशियों पर बनी सहमति
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के चुनावों के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के चयन को लेकर शनिवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सांसद डा. नैपाल सिंह के बीच मैराथन बैठक हुई। इस दौरान जिले के पंचायत चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिरोही भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के बीच डिस्टलरी के गेस्ट हाउस में लगभग दो घंटे तक बैठक हुई।
बैठक के बाद जिला पंचायत के प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव औलख ने बताया कि प्रत्याशियों का नाम सर्वसम्मति से तय कर लिए गए हैं। प्रत्याशियों के नाम की सूची गाजियाबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशियों का नाम जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिस भी प्रत्याशी का चयन होगा, पार्टी उसे पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ाएगी। गौरतलब है कि नकवी और डा. नैपाल सिंह के बीच लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार किसी मुद्दे को लेकर बैठक हुई है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर दोनों नेताओं के बीच सहमति बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।