फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   meetin of revenu workers

सार्वजनिक संपत्तियों के रखरखाव एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में लेखपालों की भूमिका अहम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
meetin of revenu workers
रामपुर। तहसील स्तर से होने वाली कार्यवाहियां बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। राजस्व ग्रामवार लेखपाल सार्वजनिक संपत्तियों के रखरखाव, भूमि विवादों के निस्तारण एवं गांव में शांति व्यवस्था को बनाए रखने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। आमजन की समस्याओं का नियम संगत तरीके से गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण शासन एवं प्रशासन की बेहतरीन छवि को प्रदर्शित करता है। यह बातें डीएम ने जिला सहकारी बैंक सभागार में आयोजित लेखपालों की कार्यशाला में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, जन सुनवाई और आइजीआरएस पोर्टल के साथ-साथ जनपद स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है। इन सभी प्रयासों का एकमात्र उद्देश्य ही है कि आमजन को अपनी समस्या संबंधित अधिकारी तक त्वरित रूप में पहुंचाने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उसकी समस्या का संबंधित अधिकारी या कर्मचारी द्वारा गंभीरता पूर्वक पूर्णत: निष्पक्ष भाव से निस्तारण किया जाए। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों को जारी करने के दौरान पूरी तरीके से निष्पक्षता का परिचय दें तथा निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आगामी पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में भी लेखपालों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होगी, इसलिए लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया के दौरान विभिन्न तैयारियों के साथ साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशों को मतदान केंद्रों पर सख्ती से लागू कराने के संबंध में प्रशासनिक स्तर से जारी किए जाने वाले निर्देशों का गंभीरता पूर्वक अनुपालन सुनिश्चित कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित समस्त उप जिलाधिकारी और तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed