{"_id":"bfb767acd24c0eea15046b5c4321d679","slug":"meating-of-palika-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर और जलकर बढ़ाए जाने के प्रस्ताव निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर और जलकर बढ़ाए जाने के प्रस्ताव निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बोर्ड की सोमवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रस्ताव और सुझाव न लिए जाने से क्षुब्ध चार सभासद सिर्फ हस्ताक्षर कर वापस आ गए। बोर्ड की बैठक के दौरान गृहकर और जलकर बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर सभासदों की असहमति के चलते इसे निरस्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 20 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई।
सोमवार को पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता चेयरमैन अजहर अहमद खां ने की। बैठक में करीब दो दर्जन प्रस्तावों को शामिल किया गया था। इसमें गृहकर और जलकर बढ़ाए जाने का प्रस्ताव सबसे महत्वपूर्ण था। सभासदों की सहमति नहीं बन पाई, जिस कारण इस प्रस्ताव को निरस्त करना पड़ा।
बैठक में टीपू सुल्तान मार्केट में 22 दुकानें फड़ विक्रेताओं को दिए जाने और शेष दुकानों की नीलामी किए जाने पर सहमति बनी। सभासदों ने मार्केट के उद्घाटन में शामिल न किए जाने को लेकर नाराजगी जताई गई। डिग्री कालेज के सामने नाले को ऊंचा करने समेत करीब 20 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान सुझाव और प्रस्ताव शामिल न करने से नाराज प्रेमपाल यादव, राजीव शर्मा, शालिनी शर्मा समेत चार सभासदों ने बैठक में मौन विरोध जताते हुए बहिष्कार किया। पूरी कार्रवाई से पहले ही वापस आ गए। सभासदों का कहना था कि न ही उनके वार्ड के प्रस्ताव शामिल किए जा रहे हैं और न ही एजेंडे में उनसे प्रस्ताव और सुझाव मांगे गए।
इस दौरान ईओ सैय्यद मोहम्मद तारिक, गणेश प्रसाद, एमएन झा, एमपीएस राठौर के साथ सभासदों में मुराद कलीम, मेराज, अजय चंद्रा, भूरी देवी, तारिक, दिल्लन खां, जावेद कुरैशी आदि मौजूद रहे।