फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mata ka jagran

प्यार सजा है तेरा द्वार भवानी...

Tue, 27 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 27 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
mata ka jagran
शरद पूर्णिमा की रात्रि पर भक्तों की ओर से मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में माता के भजनों पर भक्त पूरी रात झूमते रहे और मां के जयकारे लगाते रहे। सुबह भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित नादरबाग की मडै़या में सोमवार रात मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



शुरुआत पंडित विपिन कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कर की। मां सरस्वती और गणेश वंदना की गई। जागरण में मुरादाबाद से आई भजन गायिका सुनीता शर्मा ने प्यार सजा है तेरा द्वार भवानी और मां मुरादें पूरी कर दे हलवा-पूरी बांटूंगी आदि माता के भजन प्रस्तुत किये। इसके साथ ही बेटिया क्यों पराई हैं और अन्य गीत भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन



भजन गायक बंटी बावरा ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा, ऊंचे पहाड़ा वाली, है मात मेरी आदि माता की भेंट प्रस्तुत कीं। भोले ओ भोले गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण के बीच-बीच में श्री गणेश, मां सरस्वती, शंकरजी, शेर पर सवार मां दुर्गा, काली मां आदि की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed