{"_id":"6140f5fc8ebc3e83b437d900","slug":"masons-and-two-laborers-scorched-by-the-current-of-ht-line-during-house-construction-rampur-news-mbd4026901106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान निर्माण के दौरान एचटी लाइन के करंट से झुलसे राजमिस्त्री व दो मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान निर्माण के दौरान एचटी लाइन के करंट से झुलसे राजमिस्त्री व दो मजदूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर (रामपुर)। बेनजीर के पास जगतपुर गांव में मकान निर्माण के दौरान एक राज मिस्त्री व दो मजदूर एचटी लाइन के संपर्क में आने से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने बिजली अफसरों को हादसे के लिए जिम्मेदार बताया है।
मंगलवार को कुछ मजदूर गांव से गुजर रही 11 केवीए लाइन के नीचे ग्रामीण नन्हे के मकान का निर्माण कर रहे थे। इसी बीच एचटी लाइन के करंट से बेनजीर गांव के मोहम्मद यासीन और जगतपुर गांव के मो. कय्यूम व राज मिस्त्री असलम बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने झुलसे हुए मजदूरों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। लाइन में करंट उतरने से लोगों में रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर निर्माण कार्य हो रहा था, वहां एचटी लाइन का पोल झुका था। कई बार बिजली अफसरों से झुका पोल सही करने की मांग की थी। लेकिन, किसी भी अफसर और कर्मचारी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इस कारण यह गंभीर हादसा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार केवीए की लाइन घरों के ऊपर से जा रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी घरों के ऊपर से लाइन नहीं हटाई गई। इसके चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
बिजली विभाग की अनेदेखी से ग्रामीणों में रोष है। इस बारे में अधिशासी अभियंता द्वितीय इमरान अली ने बताया कि किसी भी ग्रामीण ने मकान बनाते समय लाइन हटाने और बिजली बंद करने के बारे में नहीं बताया था। ग्रामीणों की गलती से हादसा हुआ है। उपखंड अधिकारी खौद को जांच सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।