{"_id":"6232304630bd3962b60e1c98","slug":"maskur-ahamad-munna-mlc-candidate-from-sp-rampur-news-mbd4218158197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशकूर अहमद मुन्ना बने एमएलसी के लिए सपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशकूर अहमद मुन्ना बने एमएलसी के लिए सपा प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बरेली-रामपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने मशकूर अहमद मुन्ना को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मशकूर अहमद मुन्ना को सपा सांसद आजम खां का करीबी माना जाता है। इससे पहले वो चमरौआ ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
चुनाव आयोग की ओर से एमएलसी का चुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है। जिसके तहत 19 मार्च तक नामांकन होंगे। जबकि, नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। इसके लिए समाजवादी पार्टी की ओर से प्रत्याशी का एलान कर दिया गया है। सपा ने मशकूर अहमद मुन्ना को प्रत्याशी बनाया है। मूलरूप से ग्राम ककरौआ के रहने वाले मशकूर अहमद मुन्ना शुरु से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वो 1989 में ग्राम प्रधान बने थे, जिसके बाद 1990 में जिला पंचायत सदस्य बने। जबकि, 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उनकी पत्नी चमरौआ की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं, जबकि वह भी ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वर्तमान में समाजवादी पार्टी में हैं और सपा सांसद आजम खां के साथ उनकी नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। माना जा रहा है कि एमएलसी का चुनाव भी बेहद दिलचस्प होगा। वर्तमान में यह सीट सपा के ही कब्जे में थी और रामपुर के घनशयाम सिंह लोधी एमएलसी थे। लेकिन, वो विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।