{"_id":"64a13bb4e3b69be17b0b9778","slug":"married-woman-commits-suicide-by-drinking-acid-due-to-domestic-dispute-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब पीकर दी जान: विवाहित महिला ने उठाया खौफनाक कदम, तीन साल पहले हुई थी शादी; किसने किया मरने को मजबूर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब पीकर दी जान: विवाहित महिला ने उठाया खौफनाक कदम, तीन साल पहले हुई थी शादी; किसने किया मरने को मजबूर?
Sun, 02 Jul 2023 02:26 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:26 PM IST
सार
हालत बिगड़ने पर महिला को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। लेकिन हालत बिगड़ता हुआ देखकर निजी चिकित्सक ने भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात को विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Rampur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का मझरा गांव निवासी विवाहिता ने तेजाब पी लिया था। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के गांव ऊंचाकानी निवासी हरिओम ने अपनी बेटी पूनम (25) की शादी सैफनी थाना क्षेत्र के रायपुर का मझरा गांव निवासी चंद्रभान से अब से तीन वर्ष पूर्व की थी।
विज्ञापन
बताया गया कि चार दिन पूर्व महिला ने घरेलू कलह के चलते तेजाब का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। लेकिन हालत बिगड़ता हुआ देखकर निजी चिकित्सक ने भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात को विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद विवाहिता के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी। विवाहिता की मौत के बाद से मायके पक्ष वालों का रो-रो कर बुरा हाल है, तो मायके पक्ष के लोगों ने अभी कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन