{"_id":"6394c7da7abab17be20453cb","slug":"market-was-closed-in-rampur-against-gst-survey-rampur-news-mbd4500028112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जीएसटी सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के सर्वे के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद कर दिया। सिर्फ रामपुर शहर ही नहीं बल्कि तहसील और कस्बों की दुकानों के भी शटर गिर गए। इस स्थिति को देखते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बाजारों में निकले और दुकानें खुलवाईं।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ज्वाला नगर, सिविल लाइंस, पक्का बाग, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट, पुराना गंज, सराफा बाजार, मिस्टन गंज और बाजार नसरुल्लाह खां सहित अन्य कई बाजारों में दुकानें खुलवाईं। शैलेंद्र शर्मा ने व्यापारियों को बताया कि किसी भी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार ने 40 लाख के टर्नओवर वाले छोटे व्यापारियों को सरकार ने राहत प्रदान की है। छोटे व्यापारी जिनकी रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास कोई भी वाणिज्य कर विभाग का कोई अधिकारी आता है तो हमें बुलाएं। इसके बाद शाम को व्यापारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि जिस तरीके से वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी पूरे प्रदेश में छापेमारी और सर्वे कर रहे हैं उससे व्यापारियों में दशहत का माहौल है। ऐसा लगता है कि अधिकारी लोकप्रिय सरकार को आलोकप्रिय बनाने में जुट गए हैं। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो सत्ताधारी पार्टी को 2024 को लोकसभा के चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि पूरे प्रदेश में व्यापारियों ने पिछले तीन-चार दिनों बाजार बंद रखा है। कारोबार प्रभावित होने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार जल्द ही सर्वे और छापे पर रोक लगाए। क्योंकि जीएसटी सर्वे और छापों के कारण व्यापारी दहशत में है। इस सर्वे से इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा और ईमानदार व्यापारी परेशान होगा। कई दशकों से यह सर्वे बंद थे। उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी के सर्वे और छापे बंद नहीं हुए तो व्यापारी भी आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी जीएसटी के अधिकारियों की होगी। इस मौके पर शाहिद शमसी, हारिस शमसी ,जगन्नाथ चावला, हरीश अरोड़ा, प्रदीप खंडेलवाल, शाकिब अहमद, इमरान सलीम, राम गुप्ता, अनिल अरोड़ा ,मुकेश आर्या, वाजिद अली ,उज्जैर अहमद , चंद्र प्रकाश रस्तोगी फारुख सऊद, मोहसिन खान और मोनिस जमाल सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।
00000000
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन
फोटो---
रामपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (पंजी) ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर जीएसटी के सर्वे और छापे रोके जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सर्वे और छापे से व्यापारियों में दशहत का माहौल है। अगर छापे बंद नहीं हुए तो व्यापार मंडल इसका विरोध करेगा और अ निश्चितकाल के लिए बाजार बंद किया जाएगा। इस मौके पर कपिल आर्या, अनिल अग्रवाल, विपुल गुप्ता, कमल रस्तोगी, न वीन भाटिया, विपुल रस्तोगी. छोटे लाल रस्तोगी, मयंक अग्रवाल, मुनीश गुप्ता, हरीश अरोड़ा, हरजीत सिंह., सचिन अग्रवाल, शिवम रस्तोगी और प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे। ब्यूरो