फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   market was closed due to election

मतदान के चलते बाजारों में रहा सन्नाटा, चाय तक को तरसे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
market was closed due to election
रामपुर। मतदान के चलते सोमवार को बाजार बंद रहा और सन्नाटा पसरा रहा। इसके चलते चाय-पानी के लिए भी लोग तरस गए। यह हाल जनपद की पांचों विधानसभा सीटों में देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह से मतदान के कारण बाजार नहीं खुले। शहर में मिस्टर गंज, किला बाजार, सिविल लाइंस, ज्वालानगर, कोतवाली रोड समेत अन्य इलाकों में बाजार पूरी तरह बंद रहे। यही हाल देहात क्षेत्रों में भी रहा। कस्बों के बाजारों की दुकानें बंद रही। इसके चलते लोग चाय-पानी समेत अन्य जरूरी सामान के लिए तरस गए। कई जगह पर दुकानें खुली देखकर भ्रमण कर रही पुलिस ने बंद करा दिया। चाहे मिठाई की दुकान हो या फिर परचून की दुकान हर दुकान बंद रही। हालांकि इस दौरान मेडिकल स्टोर खुले रहे। वहीं, लोकतंत्र के महापर्व मतदान को लेकर क्षेत्र में देर शाम तक बाजार बंद रहे। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को जिले में सात बजे से मतदान शुरूहुआ तो सड़कों पर हर तरफ से वोटरों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, पोलिंग बूथों का जायजा लेने और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने तक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की आवाजाही रही। इससे दिनभर उनके काफिलों में शामिल गाड़ियों के हूटर बजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed