{"_id":"622ceaaa3a41f124391bb7f4","slug":"market-is-ready-for-holi-rampur-news-mbd421407276","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बाजार पर चढ़ा मोदी और योगी का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बाजार पर चढ़ा मोदी और योगी का रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का रंग होली के बाजार पर भी चढ़ गया। मतगणना के दिन ही भगवा गुलाल, मोदी और योगी की फोटो लगी पिचकारी और भगवा गुलाल की इस कदर बिक्री हुई कि होली खेलने के लिए भगवा गुलाल की बाजार में कमी पड़ गई। भाजपा की जीत पर लोगों ने मोदी और योगी के मुखौटे पहनकर जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया। दुकानदारों ने होली त्योहार पर बिक्री के लिए महीनों पहले स्टॉक कर लिया था। लेकिन, 10 मार्च को प्रदेश विधानसभा के लिए हुई मतगणना में भाजपा सरकार बनने पर भाजपाइयों ने होली खेली। इससे भगवा और ऑरेंज रंग का गुलाल और रंग उसी दिन खत्म हो गया। अब स्थिति यह है कि बाजार में रंग और गुलाल की कमी पड़ गई है।
पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण होली का त्योहार फीका रहा था। रंग, गुलाल, पिचकारी आदि सामानों की बिक्री भी कम रही थी। लेकिन, इस बार कोरोना संक्रमण न होने के कारण होली का बाजार सज गया है। बाजार में पिचकारी, रंग गुलाल, कचरी पापड़ की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में कचरी पापड़, रंग गुलाल आदि की बिक्री शुुरु हो गई है। दुकानदारों का मानना है कि इस बार होली पर अच्छी बिक्री की संभावना है। बाजारों में बिक्री की शुरुआत सोमवार को होने वाली रंग एकादशी के बाद होगी। मिस्टन गंज, रेलवे स्टेशन रोड, सिविल लाइंस, ज्वाला नगर, बाजार नसरुल्ला खां,जौहर अली रोड, शौकत अली रोड, गुरुद्वारा रोड, राज द्वारा, अनाज मंडी समेत पूरे शहर में दुकानें सज गई हैं।