फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   market going up on dhanteras

बाजार ने मारी हॉफ सेंचुरी

Mon, 09 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
market going up on dhanteras
दुकानों से लेकर सड़क तक सजे सामान, आधुनिक सजावट के साथ रंगबिरंगी झालरों से जगमग शोरूम। ग्राहकों के स्वागत को लगे स्वागत प्रवेश द्वार और इन सबके बीच ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ ने धनतेरस पर बाजार को कारोबार की बुलंदी पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन



पितृ पक्ष के बाद से ही ग्राहकों के इंतजार में सूने पड़े बाजार की मायूसी सोमवार को धनतेरस पर हुई बंपर बिक्री ने खुशियों में तब्दील कर दिया। धनतेरस पर जिले भर में करीब 50 करोड़ से अधिक के कारोबार के आंकड़े सामने आए हैं। इससे कारोबारियों की दीपावली में खुशियों की रोशनी की फैल गई है।
विज्ञापन



पितृ पक्ष से बाजार में छाए मंदी के बादल कुछ हद तक नवरात्र, दशहरे और बकरीद पर छटे, पूरी तरह साफ नहीं हुए थे। पिछले कई दिनों से सुनसान पड़े बाजार ने कारोबारियों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। सोमवार को धनतेरस के अवसर पर बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ ने बाजार की पूरी मंदी की हवा निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को सिविल लाइंस, शौकत अली रोड, जौहर अली रोड, सुपर बाजार, ज्वालानगर समेत पूरे शहर और जिले के बाजारों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ मोबाइल फोन, टीवी, एलसीडी-एलईडी, वाशिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकानों, बाइक व कार शोरूम, ज्वैलरी शोरूम, बर्तन बाजार में रही।


रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ देखने को मिली ये भीड़ मंगलवार और बुधवार को और भी अधिक होगी। मार्केट एक्सपर्ट की मानें तों धनतेरस पर करीब 50 करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार हुआ है, जोकि दीपावली तक 75 करोड़ या उससे अधिक पहुंच सकता है।


धनतेरस के बाद मंगलवार-बुधवार को आतिशबाजी और रेडीमेड गारमेंट्स का कारोबार तेजी पकड़ेगा। सोमवार को आतिशबाजी की भी हल्की-फुल्की बिक्री हुई। मिठाई का कारोबार भी अब रफ्तार पकड़ने लगा है। मिठाई के कारोबार में बुधवार और फिर भैया दूज के कारण शुक्रवार को बूम आएगा।


सोमवार के मार्केट सर्वे में करीब दो करोड़ के ट्रैक्टर, एक करोड़ से अधिक के कार कारोबार के साथ ही आठ करोड़ से अधिक के बाइक कारोबार, करीब पांच करोड़ का मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक आइटम का कारोबार रहा। इसके साथ ही करीब एक करोड़ के बर्तन और क्राकरी आइटम का कारोबार जाने की संभावना जताई गई।



दो करोड़ के करीब ज्वैलरी कारोबार का कारोबार भी रहा। इसके साथ ही करोड़ों रुपये के घर-प्लॉट भी खरीदे जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा आतिशबाजी, मिठाई, रेडीमेड गारमेंट्स, शूज, एसेसरीज का कारोबार भी एक से डेढ़ करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed