{"_id":"570d3db04f1c1b720e4a6ac7","slug":"marchent-sapport-goldsmith","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में गरजे व्यापारी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में गरजे व्यापारी, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट के गेट पर पुलिस की ओर से रोके जाने को लेकर उनकी नोकझोंक भी हुई।
संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सर्राफा कारोबारियों की समस्या का समाधान कराए जाने मांग की गई है। इस मौके पर संदीप अग्रवाल सोनी, मो. शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खां, शाकेब अहमद, प्रमोद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, इमरान सलीम, मोहन अरोडा, कपिल गुप्ता राजू, विपिन शर्मा, हारिस शमसी, सतपाल टीटू, मंजीत सिंह सिम्पल, बिलाल शमसी, निखिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विवेक सिंघल मौजूद रहे।