{"_id":"cd827b7269fc637543639122bde9633f","slug":"many-trens-late-due-to-fog-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, हाईवे पर भी रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, हाईवे पर भी रेंगे वाहन
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कई दिनों बाद बुधवार सुबह एक बार फिर घने कोहरे की चादर छा गई।
विज्ञापन
आधी रात के बाद आए कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। साथ ही
हाईवे पर वाहनों को भी रेंगने पर मजबूर कर दिया। सुबह तक छाए रहे घने कोहरे
ने जनजीवन को प्रभावित किया। वहीं बाद में निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत
दी।
कोहरे के चलते आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची। पिछले कई दिनों से मौसम साफ रह रहा था और कोहरा गायब था। सुबह से ही धूप निकलने से मौसम में सर्दी का अहसास भी भी कम था, लेकिन, बुधवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया। कोहरे ने आबादी से लेकर हाईवे और रेलवे ट्रैक सब कुछ अपने आगोश में ले लिया।
आधी रात के बाद आया घना कोहरा सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक हावी रहा। इस दौरान हाईवे पर वाहन लाइट जलाने के बाद भी रेंगते से रहे और काफी कम रफ्तार में चले। इसके बाद कोहरा छंट गया और धूप निकलनी शुरू हो गई और दोपहर बाद तक मौसम में धूप रही। सुबह को कोहरा छाने से पारा तेजी से लुढ़क गया।
सर्दी बढ़ गई लेकिन, धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर रही। कोहरे और खराब मौसम के कारण हावड़ा-काठगोदाम (बाघ एक्सप्रेस) डेढ़ घंटा, नौचंदी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अवध-आसाम एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस ढाई घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब दो घंटे विलंब से पहुंची।