{"_id":"6a5d246e8b6db9f18a0f7a01","slug":"man-arrested-for-making-a-young-womans-photos-viral-on-facebook-rampur-news-c-282-1-smbd1029-175888-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फेसबुक पर युवती के फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फेसबुक पर युवती के फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Jul 2026 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
स्वार। सोशल मीडिया पर युवती के फोटो वायरल करने और उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की तहरीर पर 10 जुलाई को कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि आरोपियों ने युवती और उसके माता-पिता को धमकाया, जान से मारने की धमकी दी तथा युवती के फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुरैनिया बाग के पास से मामले में आरोपी मोनिश को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद