{"_id":"56ea69afa9812807c02dae3cf2a09929","slug":"malviya-jayanti-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम उस देश के वासी हैं जिस देश...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम उस देश के वासी हैं जिस देश...
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में जहां देशभक्ति गीत और भजनों ने लोगों का मन मोह लिया, वहीं युवाओं को पं. मालवीय के आदर्शों का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया गया। ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
आदर्श धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि धनंजय पाठक ने पं. मालवीय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। अतिथियों ने पं. मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में वंदना मिश्रा ने कर में डमरू लिए...भजन प्रस्तुत किया। शुभम शुक्ला ने हम उस देश के वासी हैं...गीत प्रस्तुत किया।
इसके बाद राममोहन शर्मा ने ब्राह्मण समाज की भूमिका के बारे में विचार रखे। डा. रघुवीर शरण शर्मा ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति तक संघर्षशील रहने के लिए प्रेरित किया। अखिल ने पं. मालवीय के जीवन का संक्षिप्त परिचय दिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद से आए परशुराम जन्मभूमि संघर्ष समिति के केंद्रीय सचिव आचार्य राजेश शर्मा ने परशुराम जन्मस्थली को तीर्थ स्थान घोषित करने की बात कही। जागेश्वर दयाल दीक्षित ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कहा। कार्यक्रम में रोहित कुकरेती ने गिटार की धुन पर श्री कृष्ण नारायण..भजन प्रस्तुत किया।
व्यापारी नेता शैलेंद्र शर्मा ने ब्राह्मण समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एकजुटता की अपील की। संगठन के जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने संगठन की पूरे वर्ष की आख्या प्रस्तुत की और मुख्य अतिथियों के साथ समाज के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रेनू मिश्रा ने किया।
इस दौरान अंबर वशिष्ठ, सौरभ पाठक, दीपक शर्मा, राकेश सरन मिश्रा, डा. वीवी शर्मा, सुभाष शर्मा, पीपी शर्मा, एनएम शुक्ला, शचींद्र कुमार पाठक, आरके पांडे, प्रदीप, विकास शर्मा, अरविंद कौशिक, सुधा शर्मा, लक्ष्मी देवी, डा. मोनिका शर्मा, राकेश भट्ट, विजय लक्ष्मी शर्मा, प्रियंका पाठक, विदित शर्मा, बीना पांडे, मुकेश पाठक आदि मौजूद रहे।