फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mahi saini and ans came first in competion

विज्ञान मॉडल में माही सैनी तो पोस्टर प्रतियोगिता में मोहम्मद अनस रहे प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
mahi saini and ans came first in competion
दढ़ियाल। क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज में बुधवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर प्रतिभाग किया। विज्ञान मॉडल में माही सैनी और पोस्टर प्रतियोगिता में मोहम्मद अनस प्रथम रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रजा डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मुदित सिंघल और विशिष्ट अतिथि श्याम रस्तोगी ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. मुदित सिंघल ने कहा कि विद्यार्थी इस प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच कर विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि श्याम रस्तोगी ने विज्ञान के क्षेत्र में नए अविष्कार व तकनीकि विकास के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हुई विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में माही सैनी प्रथम, गोविंद कुमार द्वितीय और अलकामा तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में मोहम्मद अनस प्रथम, अमित सिंह द्वितीय और सोफिया तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में रिहान पहले, राहिल दूसरे और हेमलता तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में शामिया पहले, नौमान दूसरे और स्वाति तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विधिराम तथा संचालन अनुज कुमार वर्मा ने किया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन का कार्य धर्मवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, अनुज कुमार वर्मा, नरेश कुमार व राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से मिलकर किया। इस अवसर पर निशांत कुमार मौर्य, आकाश कुमार, अंकुर सिंह, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed