{"_id":"62095a1ab20d4f37561c7ae1","slug":"luck-of-44-candidates-will-be-closed-in-box-rampur-news-mbd418795860","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ईवीएम में कैद होगा 44 प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ईवीएम में कैद होगा 44 प्रत्याशियों का भाग्य
विज्ञापन
रामपुर। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत सोमवार को मतदान के बाद ईवीएम में कैद हो जाएगी। किस्मत का यह पिटारा 10 मार्च को मतगणना के दिन खुलेगा। इसके बाद पता लगेगा कि किसे मतदाताओं का समर्थन हासिल हुआ है और किसे हार का सामना करना पड़ेगा।
चुनाव की दृष्टि से रामपुर पूरे प्रदेेश में अलग अहमियत रखता है। दरअसल, रामपुर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व सपा सांसद आजम खां का गढ़ रहा है। इस बार भी वह सपा के टिकट पर रामपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना, कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और बसपा प्रत्याशी सदाकत हुसैन मैदान में हैं। जबकि, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भाजपा प्रत्याशी हैं, तो कांग्रेस ने पूर्व विधायक संजय कपूर पर दांव लगाया है। सपा ने जिला पंचायत सदस्य अमरजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया है और बसपा ने रामअवतार कश्यप को मैदान में उतारा है।
स्वार विधानसभा क्षेत्र से सपा ने आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम और अपना दल एस ने नवाब परिवार के ही हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस से रामरक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर और बसपा से अध्यापक शंकर लाल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, मिलक सुरक्षित सीट से भाजपा से मौजूदा विधायक राजबाला, सपा से पूर्व विधायक विजय सिंह, कांग्रेस से कुमार एकलव्य और बसपा से सुरेंद्र सिंह सागर चुनाव लड़ रहे हैं। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से सपा ने मौजूदा विधायक नसीर अहमद खां, कांग्रेस ने पूर्व विधायक अली यूसुफ अली को, भाजपा ने मोहन कुमार लोधी और बसपा ने मुस्तफा हुसैन को चुनाव मैदान में उतारा है। जिले की सभी सीटों पर कुल मिलाकर 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
सोमवार को मतदान के बाद इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। मतदाता अपने मत के जरिए अपना निर्णय सुना देंगे। जो दस मार्च को जनता के सामने आएगा। मतगणना के बाद ही पता लगेगा कि मतदाताओं ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है।
000
विधानसभा क्षेत्र - कुल प्रत्याशी
रामपुर - 07
स्वार - 10
बिलासपुर - 10
मिलक सुरक्षित - 06
चमरौआ - 11